देवरी मंदिर जाते समय धोनी की कार का कटा चालान, ओवरस्पीडिंग पर लगा 1000 रुपये का जुर्माना

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni की ब्लैक मर्सिडीज कार का ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में चालान काटा गया है। जानकारी के मुताबिक ओवरस्पीडिंग के कारण उनकी गाड़ी पर 1000 रुपये का ई-चालान जारी किया गया।

बताया जा रहा है कि धोनी की कार रांची में Deori Temple जाने के दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चल रही थी। ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम में गाड़ी की स्पीड तय सीमा से ज्यादा दर्ज होने के बाद चालान काटा गया।

ट्रैफिक विभाग के अनुसार शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत यह ई-चालान जारी किया गया है।

फिलहाल इस मामले में धोनी या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *