जंगल में मिली महिला की लाश: महुआ चुनने गई 50 वर्षीय गीता देवी की टांगी से हत्या, इलाके में सनसनी

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप स्थित जंगल में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है।

मृतका की पहचान किशुनपुर मोहल्ला निवासी गीता देवी (50 वर्ष), पत्नी शीतल यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सोमवार दोपहर करीब तीन बजे महुआ चुनने के लिए पास के जंगल गई थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटीं।

महिला के वापस नहीं आने पर चिंतित परिजनों और ग्रामीणों ने टॉर्च की मदद से जंगल में तलाश शुरू की। घंटों खोजबीन के बाद रात करीब एक बजे एक महुआ पेड़ के नीचे उनका खून से सना शव बरामद हुआ।

घटनास्थल की स्थिति बेहद भयावह थी। अज्ञात हमलावरों ने टांगी से कई वार कर महिला की हत्या कर दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *