विष्णुगढ़ में वारदात: 12 वर्षीय बच्ची की हत्या से दहला इलाका

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि बच्ची को मंगलवार रात करीब 8 बजे गांव में निकले मंगला जुलूस के दौरान आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद वह अचानक गायब हो गई। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर उसकी तलाश की, लेकिन पूरी रात कोई सुराग नहीं मिला।

बुधवार सुबह गांव के मध्य विद्यालय कुसुंभा के पीछे बांस की झाड़ियों में बच्ची का शव मिला। शव पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा रहा है। परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *