चतरा में पशु चिकित्सक की निर्मम हत्या, झाड़ियों में मिला शव, गांव में आक्रोश

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Chatra: चतरा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां सदर प्रखंड के गंधारिया गांव निवासी और पशुपालन विभाग में कार्यरत पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव की अज्ञात अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। शनिवार सुबह तपेज क्षेत्र के तुड़ाग गांव के पास झाड़ियों में उनका शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

परिजनों के मुताबिक, योगेंद्र यादव शुक्रवार शाम घर लौटे थे और परिवार के लिए सब्जी लाए थे। इसके बाद उन्होंने बताया कि वे किसी काम से ऊंटा गांव जा रहे हैं। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।

शनिवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने तुड़ाग गांव के पास झाड़ियों में एक शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान योगेंद्र यादव के रूप में की। सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ संदीप सुमन और स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

योगेंद्र यादव क्षेत्र में एक कुशल और मिलनसार पशु चिकित्सक के रूप में जाने जाते थे। उनकी हत्या की खबर फैलते ही गंधारिया और आसपास के गांवों में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *