सोनाहातु: कुएं में गिरा जंगली हाथी, मुआवजे के बाद चला रेस्क्यू, सुरक्षित बाहर निकला

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: रांची जिले के सोनाहातु थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जंगली हाथी अचानक गांव के एक कुएं में गिर गया। घटना बुंडू वन प्रक्षेत्र की बताई जा रही है। जैसे ही यह खबर फैली, आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का आकलन किया। अधिकारियों ने बताया कि हाथी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी थी और वह कुएं के अंदर सुरक्षित था, जिससे राहत मिली।

हालांकि, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने से पहले मामला मुआवजे को लेकर उलझ गया। कुएं के मालिक ने नुकसान की भरपाई की मांग की, जिस पर करीब दो घंटे तक वन विभाग और उसके बीच बहस होती रही। आखिरकार, विभाग ने एक लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति जताई, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।

जेसीबी मशीन और अन्य उपकरणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे जंगल की ओर रवाना कर दिया गया।

हाथी के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद गांव में राहत का माहौल है और प्रशासन ने भी चैन की सांस ली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *