होली से पहले रांची में पुलिस की ताकत का प्रदर्शन, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: होली के मद्देनजर रांची पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।

सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में पुलिस बल ने विभिन्न इलाकों में पैदल मार्च कर आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश देना और किसी भी संभावित अशांति को पहले ही रोकना था।

प्रशासन ने साफ किया है कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रांची पुलिस की इस सक्रिय पहल से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *