रांची में नशे का नेटवर्क उजागर: कॉलेज छात्रों को ड्रग्स बेचने वाला गिरफ्तार, 19 कफ सिरप बरामद

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिल रजक (42 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रेडियम रोड स्थित कुमार मार्केट गली का निवासी है।

9 अप्रैल 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस हरकत में आई। सूचना थी कि अनिल रजक कॉलेज के छात्रों को प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेच रहा है। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी टीम गठित कर आरोपी के घर पर कार्रवाई की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 19 बोतल ONREX कफ सिरप (एक बोतल आंशिक रूप से खाली), 75 टैबलेट Nitrosum-10, एक रेडमी 10C स्मार्टफोन, एक पीला झोला और एक चांदी का सिक्का बरामद किया।

पूछताछ में आरोपी ने कॉलेज छात्रों को नशीली दवाएं बेचने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद लालपुर थाना कांड संख्या 64/2026 के तहत NDPS Act की धारा 21(b)/22(b) और Drugs and Cosmetic Act की धारा 27(b)(ii) में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी का पूर्व में कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी:

इस कार्रवाई में लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ऋषिकांत कुमार, आशीष कुमार, सुनील मुर्मू, अर्चना महतो, सिया कुमारी और अजय कुमार शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *