रांची में पेट्रोल पंप लूट गिरोह का पर्दाफाश, 10 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची में पेट्रोल पंपों को निशाना बनाकर डकैती और लूटपाट करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जहीर, फरहान, शेख जीमल, अरसलान खान, फैजान, शोएब अंसारी, शाहबाज सलमान, कासिफ यूसुफ, शेख मुजम्मिल और राजा खान शामिल हैं।

पुलिस ने इनके पास से एक रिवॉल्वर, छह चाकू, मोबाइल फोन, बाइक, नकदी समेत कई अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह हाल के दिनों में रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सक्रिय था और लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। आरोपियों ने टाटीसिल्वे, बीआईटी मेसरा और पुंदाग इलाके के पेट्रोल पंपों को निशाना बनाया, जबकि ओरमांझी क्षेत्र में चाकूबाजी और लूट की वारदात को भी अंजाम दिया।

गिरफ्तार अपराधियों में शाहबाज सलमान का आपराधिक रिकॉर्ड सबसे ज्यादा गंभीर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ रांची के विभिन्न थानों—चानहो, बरियातू, डोरंडा, धुर्वा समेत अन्य में कुल 16 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, वह इस गिरोह का मास्टरमाइंड है और लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

वहीं जहीर और फरहान खान के खिलाफ भी सिकिदिरी थाना में पहले से मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *