Dhanbad: धनबाद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी के निर्देश पर जिले के 68 सब इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर कर दिया गया है।
तबादला सूची के मुताबिक झरिया, बैंकमोड़, कतरास, सिंदरी और धनबाद जैसे प्रमुख इलाकों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पुलिस केंद्र में पदस्थापित कई अधिकारियों को फील्ड में भेजते हुए बरवड्डा, तोपचांची, लोयाबाद और गोविंदपुर थानों में पोस्टिंग दी गई है।
इस बदलाव में महिला पुलिसकर्मियों को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। साथ ही कुछ अधिकारियों को विशेष ड्यूटी के तहत एसएसपी कार्यालय के मीडिया सेल, सीसीआर और फिंगर प्रिंट शाखा में तैनात किया गया है।
पुलिस विभाग का कहना है कि इस बड़े स्तर पर किए गए तबादले से प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी तरीके से संभाला जा सकेगा।