19 मार्च को मेयर-पार्षदों का शपथ ग्रहण संभव, डिप्टी मेयर पर सियासी घमासान तय

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: रांची नगर निगम में नवनिर्वाचित मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संभवतः 19 मार्च को आयोजित किया जा सकता है। चुनाव परिणाम आने के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर इस कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम में डिप्टी मेयर का चुनाव कराया जाएगा। इसको लेकर पार्षदों के बीच राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है और विभिन्न दल अपने समर्थक पार्षदों के साथ रणनीति बनाने में जुट गए हैं।

डिप्टी मेयर पद को लेकर कई दावेदार सामने आ सकते हैं, इसलिए शपथ ग्रहण के बाद होने वाला चुनाव काफी दिलचस्प रहने की संभावना है।

हालांकि, शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि 19 मार्च को यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *