हजारीबाग में घूसखोरी का बड़ा खुलासा: ACB ने 1.72 लाख लेते दो इंजीनियरों को रंगे हाथ दबोचा

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

हजारीबाग: हजारीबाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जल संसाधन विभाग के दो इंजीनियरों को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। गुरुवार को ACB की टीम ने विभागीय कार्यालय में छापेमारी कर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राहुल मालतो और असिस्टेंट इंजीनियर चिरंजीवी दांगी को 1.72 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि एक ठेकेदार ने ACB से शिकायत की थी कि उसके लंबित बिल के भुगतान के एवज में असिस्टेंट इंजीनियर द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के बाद ACB ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए।

इसके बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और कार्रवाई के दौरान चिरंजीवी दांगी को रिश्वत लेते दबोच लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यह राशि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राहुल मालतो के कहने पर ली जा रही थी। इस खुलासे के बाद ACB ने राहुल मालतो को भी गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और ACB मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *