रामगढ़ में ओसम मिल्क प्लांट पर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी; जानलेवा हमले की धमकी

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ramgarh: रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित ओसम मिल्क प्लांट पर शनिवार सुबह अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार बदमाशों ने प्लांट को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच और तलाशी अभियान चला रही है।

इस बीच, कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर एक कथित प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंग ने प्लांट मालिक अनिरुद्ध को निशाना बनाते हुए इसे चेतावनी बताया है और भविष्य में जानलेवा हमले की धमकी भी दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट में प्लांट के साथ-साथ मालिक के घर और परिवार को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। हालांकि, पुलिस इस पोस्ट की सत्यता की जांच कर रही है और पूरे मामले की गहराई से पड़ताल में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *