386 पुलिसकर्मियों की अंतिम वरीयता सूची जारी, आपत्तियों के निपटारे के बाद जैप मुख्यालय ने प्रकाशित किया आदेश

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) मुख्यालय ने विशिष्ट इंडिया रिजर्व बटालियन (SIRB-1 दुमका और SIRB-2 खूंटी) के एसपीसी उत्तीर्ण आरक्षियों की अंतिम राज्य वरीयता सूची जारी कर दी है। DIG जैप की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश प्रकाशित किया गया है। अंतिम सूची में कुल 386 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। यह वरीयता सूची मुख्य रूप से आदिम जनजाति वर्ग से आने वाले जवानों के वरीयता क्रम को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। सूची में दुमका, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा, लातेहार, गुमला, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, जामताड़ा, लोहरदगा, बोकारो, कोडरमा, रामगढ़ और चतरा समेत कई जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं।

आपत्तियों के निराकरण के बाद जारी हुई अंतिम सूची

जैप मुख्यालय की ओर से इससे पहले जवानों की प्रोविजनल वरीयता सूची जारी की गई थी। इस पर संबंधित पुलिसकर्मियों से आपत्तियां और अनापत्ति मांगी गई थीं। प्राप्त दावों और आपत्तियों की समीक्षा के लिए 10 सितंबर को वरीयता आपत्ति निराकरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जवानों की ओर से प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों की नियमानुसार समीक्षा की गई और उनका निपटारा किया गया। समिति की अनुशंसा के आधार पर अंतिम राज्य वरीयता सूची तैयार कर अब आधिकारिक रूप से प्रकाशित कर दी गई है।

जनवरी 2017 में हुई थी नियुक्ति

अंतिम वरीयता सूची में शामिल पुलिसकर्मियों की नियुक्ति 5 जनवरी 2017 से 8 जनवरी 2017 के बीच हुई थी। लंबे समय से चली आ रही वरीयता प्रक्रिया में आपत्तियों के निपटारे के बाद अब अंतिम सूची जारी होने से संबंधित जवानों की वरीयता स्थिति स्पष्ट हो गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *