हाई कोर्ट ड्यूटी पर जा रही महिला सिपाही की सड़क हादसे में मौत

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: सिमडेगा जिला बल की महिला सिपाही रंजीता एक्का की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह रांची स्थित हाई कोर्ट में ड्यूटी के लिए जा रही थीं, इसी दौरान रास्ते में उनका हादसा हो गया।

इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत सिपाही को श्रद्धांजलि देते हुए गहरा दुख जताया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *