समर्पण दिवस पर भाजपा ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन, आदित्य साहू बोले – एकात्म मानववाद आज भी प्रासंगिक

We are just an advanced breed of monkeys on a minor planet of a very average star. But we can understand the Universe. That makes us something very special.

The News Varta
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: रांची में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महामानव थे, जिनका असमय निधन देश और दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति था। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी ने गरीबी और अभाव को करीब से देखा, इसी कारण उन्होंने अंत्योदय और एकात्म मानववाद का मंत्र दिया।

आदित्य साहू ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से प्रेरणा लेकर शासन चला रहे हैं। केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान, दलित, पिछड़े और वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के संकल्प के साथ काम कर रही है।

बाबूलाल मरांडी ने भी दी श्रद्धांजलि

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहेबगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा का मूल आधार एकात्म मानववाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है, जिसके प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय थे। भारत की सनातन संस्कृति ही देश की एकात्मकता का आधार है, जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैली हुई है।

संगठन महामंत्री का बयान

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक कुशल संगठनकर्ता थे। उन्होंने अपना जीवन मां भारती की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके आदर्शों पर चलते हुए भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राजनीति सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का जरिया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *