होली पर नशे के कारोबार पर वार: रांची में ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: होली के दौरान नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में ब्राउन शुगर के एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी को मिली सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में टीम ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूड़ी गली में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रॉकी यादव उर्फ प्रिंस नामक तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ दबोच लिया। बताया जा रहा है कि वह होली के मौके पर नशे की खेप खपाने की फिराक में था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। होली को देखते हुए जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *