संवैधानिक पदों पर नियुक्ति: 1 अप्रैल को अगली सुनवाई

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड उच्च न्यायालय में लोकायुक्त, सूचना आयुक्त सहित अन्य संवैधानिक संस्थाओं में खाली पदों पर नियुक्ति को लेकर दायर याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में सुनवाई हुई।

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को जानकारी दी कि इस विषय पर 25 मार्च को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर निर्णय संभव है।

अदालत ने सरकार के इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की अगली सुनवाई 1 अप्रैल को निर्धारित की है। उस दिन इस मुद्दे पर विस्तार से विचार किया जाएगा।

याचिका में कहा गया है कि लंबे समय से कई महत्वपूर्ण पद खाली हैं, जिससे संबंधित संस्थाओं के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में शीघ्र नियुक्ति की आवश्यकता जताई गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *