रांची के ठाकुरगांव में दर्दनाक सड़क हादसा, 14 वर्षीय छात्रा का पैर कटा; तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पर हादसे का आरोप

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बैक मोड़ चौक के पास सुबह करीब 6:30 बजे हुई इस घटना में 14 वर्षीय छात्रा मिठू कुमारी उर्फ मिठू साहू गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके दाहिने पैर के कटकर अलग हो जाने की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, मिठू कुमारी ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के गुरुगाई गांव निवासी बुतुरू साहू की पुत्री है। वह ठाकुरगांव स्थित आदिवासी बाल विकास विद्यालय में नौवीं कक्षा की छात्रा है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाहन संख्या JH01CJ6266 रातू से बुढ़मू की ओर जा रहा था। इसी दौरान बैक मोड़ चौक के पास हादसा हुआ। वाहन की तेज रफ्तार को घटना की वजह बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 14 वर्षीय छात्रा के साथ हुई इस दर्दनाक घटना से इलाके में चिंता का माहौल है। घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों और पुलिस की कार्रवाई का विवरण सामने आना बाकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *