मां रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में पारंपरिक रस्में निभा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेमरा में जारी हैं धार्मिक संस्कार

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म से जुड़े पारंपरिक संस्कारों को पूरे विधि-विधान और सामाजिक मान्यताओं के अनुरूप निभा रहे हैं। रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर परिवार के साथ श्राद्धकर्म की रस्में संपन्न की जा रही हैं।

मां की स्मृति में निभा रहे परंपरा

श्राद्धकर्म के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी माता की स्मृति में दातून, पानी और भोजन अर्पित करने की पारंपरिक रस्म निभा रहे हैं। समाज की मान्यताओं के अनुसार प्रतिदिन किए जाने वाले इन संस्कारों का निर्वहन उनके पैतृक आवास पर किया जा रहा है।

परिवार के साथ संपन्न कर रहे संस्कार

मुख्यमंत्री ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर श्राद्धकर्म से जुड़े आवश्यक रीति-रिवाजों को पूरा किया। इस दौरान पारंपरिक मान्यताओं और सामाजिक परंपराओं का ध्यान रखा जा रहा है। नेमरा में श्राद्धकर्म के तहत निर्धारित संस्कारों का सिलसिला जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *