जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच पहले जमकर नारेबाजी हुई, जिसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई और फिर एक-दूसरे पर लाठियां बरसाई जाने लगीं।
इस हिंसक झड़प में कांग्रेस और भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख वहां तैनात पुलिस के जवानों को हस्तक्षेप करना पड़ा। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई इस भिड़ंत ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।