रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पैतृक गांव नेमरा में दिवंगत माता रूपी सोरेन की स्मृति में पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। इस दौरान उन्होंने पूरी श्रद्धा और सादगी के साथ अपनी मां को याद कर नमन किया।
परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री ने अपनी दिवंगत माता की आत्मा की शांति के लिए दातून, पानी और भोजन परोसने की रस्म पूरी की। इस भावुक अवसर पर परिवार के सदस्य, सगे-संबंधी और गांव के लोग भी मौजूद रहे।
मां के निधन के बाद परिवार के लिए यह समय बेहद भावुक है। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रस्मों के माध्यम से अपनी माता के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की। नेमरा में आयोजित इन रस्मों के दौरान पारिवारिक परंपराओं और सामाजिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया गया।