ACB में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, तीन पुलिसकर्मियों का नेतरहाट तबादला

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में तैनात तीन पुलिसकर्मियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, तीनों कर्मियों को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, नेतरहाट भेजा गया है। तबादला सूची में अनुज कुमार प्रभाकर और संतोष कुमार समेत तीन पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। आदेश के अनुसार, सभी को तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पद से कार्यमुक्त होकर नेतरहाट स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह तबादला प्रशासनिक जरूरतों और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है। पुलिस विभाग में समय-समय पर प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिकारियों और कर्मियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया जाता है, ताकि विभागीय कामकाज सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *