कर्मा पूजा पर रांची में कड़ा पहरा, सुरक्षा के लिए थानों में बढ़ाई गई पुलिस फोर्स

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: कर्मा पूजा को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। शहर के सभी थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार, हर थाने में 10 से 15 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस बल को संवेदनशील इलाकों, पूजा स्थलों और प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पर्व के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार गश्त करेगी। साथ ही, भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। प्रशासन का उद्देश्य कर्मा पूजा के दौरान शहर में सुरक्षित माहौल, बेहतर विधि-व्यवस्था और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करना है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *