मंत्री इरफान अंसारी ने फोन पर पूछा- ‘पागल है क्या जी?’ DDC का जवाब सुनकर बढ़ी चर्चा

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: बिहार के विधायक भाई वीरेंद्र और पंचायत सेवक के बीच हुई चर्चित ऑडियो कॉल की याद एक बार फिर ताजा हो गई है। इस बार कुछ ऐसा ही दिलचस्प मामला झारखंड से सामने आया है। झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फोन पर बातचीत के दौरान मंत्री का अंदाज और दूसरी तरफ से मिला बेफिक्र जवाब लोगों का ध्यान खींच रहा है।

करीब 1 मिनट 20 सेकंड के वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मंत्री इरफान अंसारी ने देवघर के उप विकास आयुक्त (DDC) को फोन किया था। फोन कनेक्ट होते ही मंत्री अपनी पहचान बताते हुए कहते हैं- ‘इरफान अंसारी बोल रहे हैं…’

इसके बाद सामने से बेहद सामान्य अंदाज में जवाब आता है- ‘हां, बोलिए न…’। बातचीत का यह अंदाज सुनकर मंत्री कुछ नाराज नजर आते हैं। वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है- ‘पागल है क्या जी? DDC देवघर बोल रहे हो?’

मंत्री और सामने वाले व्यक्ति के बीच हुई यह छोटी-सी बातचीत अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। खास बात यह है कि जहां मंत्री की आवाज में नाराजगी और तेवर नजर आते हैं, वहीं दूसरी तरफ से जवाब देने वाला व्यक्ति पूरे समय काफी सहज अंदाज में बात करता दिखाई देता है।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने अंदाज में इस बातचीत पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह स्पष्ट नहीं है कि बातचीत किस संदर्भ में हुई थी। मामले को लेकर संबंधित पक्ष की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *