नगड़ी में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो और टेंपो की जोरदार टक्कर; दो की हालत नाजुक

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: कांके थाना क्षेत्र के नगड़ी इलाके में सोमवार को स्कॉर्पियो और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *