CGL परीक्षा रद्द करने की मांग पर छात्रों का हल्लाबोल, JSSC-सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड सामान्य स्नातक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL) को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्र जुटे और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने JSSC और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए CGL परीक्षा को रद्द करने की मांग उठाई। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा प्रक्रिया में शुरुआत से ही कई तरह की विसंगतियां सामने आती रही हैं और कथित पेपर लीक व धांधली की खबरों ने अभ्यर्थियों की चिंता और बढ़ा दी है।

CGL रद्द होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

छात्रों का कहना है कि वर्षों तक तैयारी करने के बाद परीक्षा में कथित अनियमितताओं की खबर सामने आना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट कर दिया कि वे सिर्फ आश्वासन से पीछे हटने वाले नहीं हैं। छात्रों की मांग है कि मौजूदा CGL परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर पारदर्शी तरीके से दोबारा परीक्षा आयोजित की जाए और नई परीक्षा की तारीख जल्द घोषित की जाए।

मांग नहीं मानी तो रोज होगा प्रदर्शन

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया, तो राजधानी में रोजाना धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। छात्रों ने कहा कि जब तक परीक्षा रद्द करने को लेकर ठोस निर्णय नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।इधर, प्रदर्शन को देखते हुए जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई, जबकि छात्रों की भीड़ के कारण शहर के कुछ हिस्सों में यातायात भी प्रभावित हुआ। अब छात्रों के इस ऐलान के बाद JSSC और राज्य सरकार की ओर से उठाए जाने वाले अगले कदम पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *