साहिबगंज में पुलिस टीम पर हमला: एएसआई हेमंत यादव पर चाकू से वार, आरोपी गिरफ्तार

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला होने का मामला सामने आया है। पलासबोना गांव में एक युवक के हाथ में चाकू लेकर उत्पात मचाने और लोगों को डराने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने कोटालपोखर थाना में तैनात एएसआई हेमंत यादव पर अचानक चाकू से हमला कर दिया।

हमले में एएसआई हेमंत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति पर नियंत्रण करते हुए आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। घायल एएसआई को प्राथमिक उपचार के बाद पाकुड़ सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की पुष्टि करते हुए बरहरवा के एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *