रांची: राजधानी रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टी की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू कर रहे हैं। माना जा रहा है कि बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और राज्य के समसामयिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र राय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह तथा कोर कमेटी सदस्य दिनेशानंद गोस्वामी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, आगामी कार्यक्रमों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर रणनीति तय की जा सकती है। बैठक के बाद पार्टी की ओर से महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।