देर रात रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन प्रहार-3 में 4 आरोपी गिरफ्तार

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने एक बार फिर देर रात विशेष अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर और ग्रामीण की अगुवाई में शनिवार रात “ऑपरेशन प्रहार, फेज-3” के तहत जिलेभर में समन्वित कार्रवाई की गई।

इस विशेष अभियान का फोकस एनआई एक्ट (NI Act) के तहत लंबित वारंटों के निष्पादन के साथ-साथ पांच और दस वर्ष पुराने मामलों में फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी पर रहा। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी करते हुए चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 115 से अधिक लंबित वारंटों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया।

रांची पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन प्रहार अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने की विशेष रणनीति का हिस्सा है। इस अभियान के तहत समय-समय पर देर रात तक सघन छापेमारी कर फरार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाती है।

तीसरे चरण के इस अभियान में जिले के सभी पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया। पुलिस का कहना है कि कानून से बचकर भाग रहे अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *