रांची: एनडीए समर्थित नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवानी ने देर रात आजसू प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के बुकरु स्थित आवास पहुंचकर उन्हें और उनकी पत्नी नेहा महतो को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सुदेश महतो एवं नेहा महतो ने भी परिमल नाथवानी को राज्यसभा चुनाव में मिली जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई।
कार्यक्रम में आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह मुलाकात राजनीतिक और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक रही, जहां एक-दूसरे की उपलब्धियों और खुशियों को साझा किया गया।