झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया आयाम, 500 हाईटेक एम्बुलेंस और अपग्रेड होगा 108 कॉल सेंटर

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी ने 500 नई इमरजेंसी मेडिकल एम्बुलेंस के संचालन और उन्हें 108 आपातकालीन कॉल सेंटर से जोड़ने के लिए मेगा टेंडर जारी किया है।

नई व्यवस्था के तहत चयनित एजेंसी एम्बुलेंसों को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित करेगी और उनके संचालन की जिम्मेदारी भी संभालेगी। साथ ही 108 कॉल सेंटर को नई तकनीक से लैस कर एम्बुलेंस नेटवर्क के साथ एकीकृत किया जाएगा, जिससे मरीज की लोकेशन का तुरंत पता लगाकर नजदीकी एम्बुलेंस को मौके पर भेजा जा सकेगा।

सरकार का मानना है कि इस पहल से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सड़क दुर्घटना, गंभीर बीमारी या अन्य आपात स्थितियों में मरीजों को ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर इलाज मिलने की संभावना बढ़ेगी, जिससे कई जिंदगियां बचाई जा सकेंगी।

स्वास्थ्य विभाग के इस कदम को राज्य की आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। नई एम्बुलेंस सेवाओं और तकनीकी अपग्रेडेशन से आम लोगों को बेहतर, तेज और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *