रांची: झारखंड सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक 2012 बैच के IAS अधिकारी संदीप सिंह को उत्पाद आयुक्त (Excise Commissioner) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं 2013 बैच के IAS अधिकारी आदित्य आनंद को श्रम आयुक्त (Labour Commissioner) नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा 2015 बैच की IAS अधिकारी जाधव विजया नारायण राव को योजना एवं विकास विभाग में अपर सचिव के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद सभी अधिकारी जल्द ही अपना-अपना पदभार ग्रहण कर सकते हैं।
वहीं बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा को झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (JIADA) के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय को लेकर लगातार अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर रही है।