खूंटी मनरेगा घोटाला: PMLA कोर्ट में सुनवाई 2 जून को, पल्स अस्पताल ने दाखिल की डिस्चार्ज याचिका

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस की सुनवाई अब 2 जून को होगी। PMLA कोर्ट ने मामले में बहस के लिए अगली तारीख तय की है। वहीं पल्स अस्पताल की ओर से 21 मई को डिस्चार्ज पिटीशन दायर की गई है।

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने IAS अधिकारी पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा समेत कई आरोपियों के साथ पल्स संजीवनी हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को भी आरोपी बनाया है। ईडी का आरोप है कि खूंटी मनरेगा घोटाले से अर्जित अवैध धनराशि का निवेश अस्पताल में किया गया था।

जांच एजेंसी ने कार्रवाई करते हुए पल्स अस्पताल को अटैच भी किया है। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय हो चुके हैं और कोर्ट में आगे की सुनवाई जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *