झारखंड में प्रशासनिक सर्जरी, 30 से ज्यादा IAS अधिकारियों का तबादला

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए शनिवार को 30 से अधिक आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं की घोषणा की। जारी अधिसूचना के तहत कई जिलों के उपायुक्तों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

सरकारी आदेश के मुताबिक, गढ़वा की डीसी अनन्या मित्तल को स्थानांतरित कर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी जगह IAS अधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा को गढ़वा का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

तबादला सूची में कई अधिकारियों को अलग-अलग विभागों में पदस्थापित किया गया है, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। सरकार ने सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश जारी किया है।

माना जा रहा है कि राज्य सरकार ने प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने और विभागीय समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से यह व्यापक फेरबदल किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *