रेप केस में फंसी मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश हुई केस डायरी

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: में बर्थडे पार्टी के नाम पर युवती को बुलाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म कराने के मामले में आरोपी मेडिकल छात्रा ओली विश्वकर्मा की जमानत याचिका पर शुक्रवार को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान पुलिस ने जांच से जुड़ी विस्तृत केस डायरी अदालत के समक्ष प्रस्तुत की।

पुलिस द्वारा दाखिल केस डायरी में घटना से संबंधित तथ्यों, पीड़िता के बयान और अब तक हुई जांच का उल्लेख किया गया है। कोर्ट ने केस डायरी को रिकॉर्ड पर लेते हुए मामले की अगली सुनवाई सोमवार को निर्धारित की है।

यह मामला लालपुर थाना कांड संख्या 66/2026 से जुड़ा है, जिसमें पीड़िता की शिकायत पर ओली विश्वकर्मा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच लगातार जारी है और कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *