Ranchi Crime: पारिवारिक विवाद में बहू ने ली ससुर की जान, तकिये से मुंह दबाकर हत्या

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi : राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित विद्यानगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के दौरान बहू ने अपने ही ससुर की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि महिला ने तकिये से मुंह दबाकर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को विद्यानगर निवासी एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. शुरुआती पूछताछ में घर के सदस्यों के बयान अलग-अलग पाए गए, जिसके बाद पुलिस का शक मृतक की बहू पर गया.

पुलिस ने जब महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पूछताछ में सामने आया कि बहू और ससुर के बीच अक्सर विवाद होता था. घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई. गुस्से में आकर महिला ने तकिये से ससुर का मुंह दबा दिया, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *