एसपीजी में डीआईजी पदों पर भर्ती शुरू, गृह मंत्रालय ने झारखंड से मांगे IPS अधिकारियों के नाम

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में डीआईजी स्तर के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में मंत्रालय ने झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर योग्य और इच्छुक आईपीएस अधिकारियों के नामांकन की मांग की है।

जारी पत्र में बताया गया है कि एसपीजी एक पूर्णतः डेपुटेशन आधारित संगठन है, जहां अधिकारियों की नियुक्ति एक निश्चित अवधि के लिए की जाती है। डीआईजी पद के लिए वही आईपीएस अधिकारी पात्र माने जाएंगे, जिन्होंने अपनी सेवा के कम से कम 14 वर्ष पूरे कर लिए हों।

गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि पत्र जारी होने के 30 दिनों के भीतर योग्य अधिकारियों के नाम केंद्र सरकार को भेजे जाएं। साथ ही, नामांकन के दौरान संबंधित अधिकारियों की विजिलेंस स्थिति (सतर्कता क्लियरेंस) की जानकारी देना भी अनिवार्य किया गया है।

इस पहल के तहत एसपीजी में अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *