कोडरमा में हाथियों का कहर: मजदूर और किशोर की दर्दनाक मौत, तीन घायल

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

कोडरमा: जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह गांव का है, जहां बीती रात हाथियों के झुंड ने ईंट भट्टे पर हमला कर दो लोगों की जान ले ली, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

मृतकों की पहचान

इस हादसे में बिहार के फतेहपुर गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार मांझी (पिता–स्वरूप मांझी) और 12 वर्षीय लवकुश मांझी (पिता–धर्मेंद्र मांझी) की मौत हो गई।

घायलों की स्थिति

घायलों में राजकुमार मांझी की पत्नी गौरी देवी, लवकुश की मां कारी देवी और उनका डेढ़ वर्षीय बच्चा शामिल हैं। सभी का इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात हाथियों का झुंड कंझियाडीह स्थित ईंट भट्टे पर पहुंच गया। वहां बने मिट्टी के घरों को हाथियों ने तोड़ना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

बच्चे को बचाने की कोशिश में त्रासदी

इसी दौरान एक छोटा बच्चा झोपड़ी में फंस गया। उसे बचाने के प्रयास में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन अफरा-तफरी में बच्चा हाथियों के झुंड के पास पहुंच गया।

हाथियों ने कुचलकर ली जान

हाथियों ने बच्चे को अपनी चपेट में लेकर बुरी तरह पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

लोगों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय लोगों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों के बढ़ते खतरे के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा और रोकथाम के उपाय नहीं किए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *