Ranchi: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए 15 आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान की है। इस संबंध में कार्मिक विभाग की ओर से सोमवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया।
प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में दिलेश्वर महतो, इश्तियाक अहमद, विद्यानंद शर्मा, संगीता लाल, रोबिन टोप्पो, नयन तारा केरकेट्टा, अरुण कुमार सिंह, आलोक शिकारी कच्छप, अनिलसन लकड़ा, नागेंद्र पासवान, सुबोध कुमार, आसिफ एकराम, नीरज कुमार सिंह, जुल्फिकार अली और अर्चना मेहता के नाम शामिल हैं।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक मजबूती और बेहतर कार्यप्रणाली की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।