बोकारो लापता युवती केस में हाई कोर्ट की सख्ती, DGP को किया तलब

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Bokaro: बोकारो में युवती के लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में दायर हेबियस कॉर्पस याचिका पर सुनवाई करते हुए झारखंड हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है और राज्य के डीजीपी को आज शाम 4 बजे तक अदालत में सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

याचिकाकर्ता रेखा देवी की ओर से अदालत में गंभीर आरोप लगाए गए कि पुलिस संदिग्ध दिनेश महतो को पकड़ने के बजाय उसके परिजनों को प्रताड़ित कर रही है। आरोप है कि रेखा देवी के ससुर संपत महतो को पुलिस ने हिरासत में लेकर मारपीट की, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया।

मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता विंसेट रोहित मार्की ने कोर्ट को बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार के लोग डरे और दबाव में हैं। इसे गंभीर मानते हुए अदालत ने संपत महतो के इलाज से संबंधित सभी मेडिकल दस्तावेज पेश करने का आदेश दिया।

पूरे घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए हाई कोर्ट ने डीजीपी से जवाब मांगा है और उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर मामले की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *