मुख्यमंत्री आवास में इफ्तार पार्टी, एकता और सद्भाव का दिखा खूबसूरत संगम

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

Ranchi: झारखंड विधानसभा परिसर से सटे कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में माह-ए-रमज़ान के अवसर पर मुख्यमंत्री Hemant Soren द्वारा दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में अलग-अलग धर्मों, समुदायों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रमज़ान का महीना इंसानियत, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। यह पर्व हमें त्याग, धैर्य, सेवा और करुणा का महत्व सिखाता है, जिसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री Hemant Soren ने राज्य के लोगों की खुशहाली, तरक्की और शांति के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके साथ उनकी पत्नी एवं विधायक Kalpana Soren ने भी सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ की।

कार्यक्रम में रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश और समाज में शांति व समृद्धि की कामना की। विभिन्न समुदायों की मौजूदगी ने सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द की मजबूत मिसाल पेश की।

इस मौके पर मंत्री Radha Krishna Kishore, Deepak Birua, Chamara Linda, Sanjay Prasad Yadav, Irfan Ansari, Hafizul Hasan, Deepika Pandey Singh, Yogendra Prasad, Sudivya Kumar, Shilpi Neha Tirkey और विधानसभा अध्यक्ष Rabindra Nath Mahato सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *