रांची स्टेशन पर हादसा: ट्रेन की छत पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे पूरे स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस की छत पर एक युवक चढ़ गया और ऊपर से गुजर रहे लगभग 25 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक जैसे ही ट्रेन की छत पर खड़ा हुआ, उसका शरीर हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही जोरदार धमाका हुआ और युवक के शरीर में आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री दहशत में आ गए और कुछ देर के लिए स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेल पुलिस (GRP) और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सबसे पहले उस लाइन की बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, जिसके बाद युवक को ट्रेन की छत से नीचे उतारा गया।

बिजली के तेज झटके और आग से युवक बुरी तरह झुलस गया। उसे तत्काल एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक ट्रेन की छत पर कैसे और क्यों चढ़ा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *