झारखंड शराब घोटाला: कमल देसाई और शीतल देसाई ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी अग्रिम जमानत

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची/दिल्ली: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपी कमल देसाई और शीतल देसाई ने गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दोनों ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है।

इससे पहले दोनों आरोपियों को इस मामले में किसी भी अदालत से राहत नहीं मिली थी। एसीबी की जांच से जुड़े इस मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पहले रांची स्थित एसीबी कोर्ट और बाद में झारखंड हाईकोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई थी।

जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कमल देसाई और शीतल देसाई को पूछताछ के लिए समन जारी किया था। लेकिन एजेंसी के सामने पेश होने के बजाय दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर कर दी।

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका पर सुनवाई की तारीख तय नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर एसीबी की टीम दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *