रांची में होली पर सख्त पहरा, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: होली के मद्देनजर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और शहरभर में लगातार गश्ती अभियान चलाया जा रहा है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने लोगों से अपील की है कि होली आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। छेड़खानी या किसी भी प्रकार की अभद्र हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही लोगों से ऑर्गेनिक रंगों के उपयोग की अपील की गई है, ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।

सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर है। अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *