हटिया रेलवे दफ्तर में CBI की कार्रवाई, 50 हजार रिश्वत लेते अफसर गिरफ्तार

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: राजधानी रांची के हटिया स्थित मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय में बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने अचानक छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान वाणिज्य विभाग में इमरजेंसी कोटा आवंटन से जुड़े मामलों की जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान CBI ने चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने एक ठेकेदार के लंबित भुगतान को पास कराने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार का करीब 8.50 लाख रुपये का बिल लंबे समय से लंबित था। भुगतान जारी करने के लिए आरोपी अधिकारी ने पैसे की मांग की, जिसके बाद ठेकेदार ने CBI से शिकायत की।

CBI अब इस मामले में सीनियर DCM सूची सिंह की भूमिका की भी जांच कर रही है। टीम द्वारा संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल जारी है और मामले में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *