झारखंड में मौसम का अलर्ट: अगले 3 घंटे में कई जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ली है। आपदा प्रबंधन प्रभाग द्वारा जारी ताजा अलर्ट के मुताबिक, राज्य के गिरिडीह, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार और रांची जिलों के विभिन्न इलाकों में अगले तीन घंटों के भीतर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि बदलते मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। खासकर खेतों, खुले मैदानों और ऊंचे स्थानों पर मौजूद लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

गरज-चमक के दौरान पेड़ों के नीचे शरण लेने या बिजली के खंभों के आसपास रहने से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय दिशा-निर्देशों का पालन करें और मौसम से जुड़ी अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *