रांची दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातु में देंगे श्रद्धांजलि

Mahak Kumari
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आगमन पर राज्यपाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका झारखंड का पहला दौरा है, जिसे लेकर प्रशासनिक महकमे और आम लोगों में उत्साह का माहौल है।

अपने कार्यक्रम के तहत वे खूंटी जिले के उलिहातु गांव जाएंगे, जहां वे महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही वे उनके परिजनों से मुलाकात कर संवाद भी करेंगे।

इसके बाद उपराष्ट्रपति आईआईएम रांची के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे छात्रों को संबोधित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सीपी राधाकृष्णन पूर्व में झारखंड के राज्यपाल रह चुके हैं, ऐसे में उनका यह दौरा राज्य के लिए खास महत्व रखता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *