रांची: ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े टेंडर घोटाला मामले में सोमवार को दो आरोपियों ने रांची की PMLA विशेष अदालत में सरेंडर कर दिया। इनमें रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ सुरेंद्र कुमार और एक्जीक्यूटिव इंजीनियर रमेश ओझा शामिल हैं।
कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को सशर्त जमानत मिल गई। अदालत ने एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके, पासपोर्ट जमा करने और बिना अनुमति देश से बाहर नहीं जाने की शर्त पर राहत दी।
इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले ही प्रमोद कुमार समेत 14 अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल कर चुका है। कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को समन जारी किया है।
मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।