रांची में गौरैया दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम, संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान शुरू

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: विश्व गौरैया दिवस के मौके पर रांची में वन विभाग की ओर से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “गौरैया लौटेंगे तो सुबह मुस्कुराएगी” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण और पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और गौरैया सहित छोटे पक्षियों की प्रकृति में भूमिका को समझा। इस दौरान डीएफओ श्रीकांत वर्मा ने बताया कि यह आयोजन 20 से 22 मार्च तक तीन दिनों तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि 21 मार्च को International Day of Forests और 22 मार्च को World Water Day मनाया जाता है। इन तीनों अवसरों को जोड़कर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के व्यापक संदेश को लोगों तक पहुंचाया जा सके।

कार्यक्रम में गौरैया के साथ-साथ छोटे वन्य जीवों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कलाकारों के जरिए जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जहां देश-विदेश से आए कलाकार मौके पर ही पेंटिंग और कलाकृतियां तैयार कर रहे हैं। इन कलाकृतियों को बाद में प्रदर्शनी में रखा जाएगा।

इस पहल के माध्यम से कला और साहित्य के जरिए लोगों को यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि गौरैया और अन्य छोटे जीवों का संरक्षण पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद जरूरी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *