सरहुल-रामनवमी पर बिजली नहीं होगी बाधित, JBVNL ने जारी की सख्त गाइडलाइन

Mahak Kumari
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
YouTube Channel Subscribe

रांची: सरहुल और चैत्र रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्राओं को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी की है। निगम की ओर से एक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी की गई है, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की बिजली बाधा से बचा जा सके।

JBVNL ने स्पष्ट किया है कि जुलूस के दौरान अगर कहीं बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है तो उसे तुरंत बहाल करने के लिए विशेष टीमें तैयार रहेंगी। शोभायात्रा वाले सभी मार्गों पर पर्याप्त संख्या में बिजलीकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

सुरक्षा के मद्देनजर ट्रांसफॉर्मर और अन्य विद्युत उपकरणों के आसपास अस्थायी बैरिकेडिंग के साथ चेतावनी संकेत लगाए जाएंगे। साथ ही, जुलूस के दौरान ऊंचे वाहनों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी और झांकियों, साउंड सिस्टम व झंडों की ऊंचाई 13 फीट से अधिक नहीं रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा, बसों और ट्रकों की छत पर बैठकर झंडा ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आयोजकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी झंडा या सामग्री हाईटेंशन तारों के संपर्क में न आए। आयोजन समितियों को पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों की तैनाती करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

इन सभी उपायों का उद्देश्य त्योहारों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखना है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *